महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं कक्षा (एसएससी) की परीक्षा देने वाले पुणे के पिता-पुत्र का भी रिजल्ट आ गया है, जो बेहद चौंका देने वाला है। क्योंकि पिता ने परीक्षा अच्छे नंबर के साथ पास कर ली, जबकि बेटा दो विषयों में फेल हो गया। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित सालाना 10वीं की परीक्षा के नतीजे बीते शुक्रवार को घोषित किए गए।