3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता , 75 लाख की स्प्रिट बरामद

आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता , 75 लाख की स्प्रिट बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 12:11 PM IST

raebareli

आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता , 75 लाख की स्प्रिट बरामद

रायबरेली. आबकारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, टीम ने उत्तराखंड से रायबरेली ट्रक से लाई जा रही लाखों रुपए की कीमत की स्प्रिट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त सूचना पहले ही आबकारी आयुक्त प्रशासन लखनऊ को मिल चुकी थी। जिसके बाद आबकारी रायबरेली को सूचना मिली और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन व शहर आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसे शहर के बाहर त्रिफुला स्थित चौराहे पर गोपनीय ढंग से तैनात किया गया।

आबकारी टीम ने बताया कि इस दौरान पहले से ही एक ट्रक खड़ा पाया गया जिसका चालक गायब मिला, ट्रक की पड़ताल की गई तो उस पर लाखों रुपए लागत की स्प्रिट लदा देखकर टीम के होश उड़ गए, जिसमें 55 ड्रेम स्प्रिट लदी मिली। जिसकी कीमत लगभग 75 लाख बताई जा रही है।

इसके बाद टीम छुपकर इंतजार करती रही कि कोई ट्रक को लेने जरूर आएगा, थोड़ी ही देर में बोलेरो सवार 4 लोग आते हैं और ट्रक को ले जाने का प्रयास जैसे ही करते हैं वैसे ही पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। बताया जा रहा है कि ट्रक से पुलिस को कई अलग अलग प्रांत व जनपद की नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। यह स्प्रिट रायबरेली समेत आसपास के जिलों में भेजी जानी थी ।

पकड़े गए तस्करों में मुकेश, राजेश, सुरेंद्र व नन्हा है यह सभी फतेहपुर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं और यह सभी तस्कर बोलेरो में सवार होकर रायबरेली शहर की तरफ जा रहे थे।

आबकारी टीम ने नाकाबंदी कर चारों तस्करों को कब्जे में ले लिया, बरामद हुई यह स्प्रिट नकली शराब बनाने के लिए लाई जा रही थी, रायबरेली समेत आसपास के कई जिलों में नकली शराब बनाने वाले कारोबारियों को सप्लाई करना चाहते थे । जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर कुमार ने मीडिया को बताया कि यह सभी तस्कर गैर प्रांत से माल लेकर कई जनपदों में सप्लाई करते हैं जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, शेष माल कहां जा रहा था इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। कामयाबी हासिल करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा, प्रधान कांस्टेबल नरेंद्र मिश्रा, विनीत शुक्ला, अभय सिंह, विनोद सिंह, कीर्ति कुमार, देवका शुक्ला समेत जिले की टीम मौजूद रहे।