रायबरेली. भाजपा सरकार ने कांग्रेस के गढ़ को भेदने का काम चालू कर दिया है। आज अगर देश और प्रदेशों में राजनीति में देखा जाए तो युवा मतदाता से लेकर युवा राजनेता तक राजनीती में पूरी तरह से आने की शुरुआत हो चुकी है। फिर चाहे कोई भी देश की पार्टी हो। इसी तरह रायबरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने एक नया गठन भाजपा युवा मोर्चा का किया है। जिससे गांव-गांव तक लोगों के घर पर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया जा सके और 2019 के चुनाव में रायबरेली की सीट को छीनने की बात कह रहे हैं।