
raebareli
रायबरेली. भाजपा जिला अध्यक्ष व उनके दरोगा भाई पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। जिसकी लिखित शिकायत शनिवार को दरोगा की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा से की है। एसपी की चौखट पर पिता के संग पहुंची दरोगा की पत्नी मनीषा यादव पुत्री रामनरेश पूरे बख्तावर थाना हरचन्दपुर रायबरेली ने पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी जून 2013 में रामेन्द्र यादव पुत्र बृजमोहन यादव निवासी मखदूमपुर थाना फुरसतगंज जिला अमेठी के साथ हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। शादी में उसके घर वालों द्वारा अपने हैसियत के मुताबिक दान दहेज व उपहार भी दिया गया था।
आरोप है कि उसमें ससुरालजन संतुष्ट नहीं थे। जिसे लेकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। किसी तरह वह ससुरालजनों का उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। पीड़िता के मुताबिक दो साल बाद यानी 2015 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद ससुराल जनों द्वारा और हीनभावना व क्रूरता जैसा व्यवहार करने लगे और दहेज का दबाव लगातार बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक 27.7.2017 को उसके पति रामेन्द्र ने उसके साथ मारपीट की जिसकी सूचना उसने अपने पिता को दिया। जिसके साथ ससुरालजनों ने बगैर जेवर व कपड़े आदि के साथ भेज दिया।
इसी दौरान उसके पति का पुलिस विभाग में दारोगा पद पर नियुक्ति हो गई। जिसके बाद से उसके पति संबंध विच्छेद का दबाव बनाने लगा। दिये गये पत्र में दर्शाया गया है कि बीती 4 अक्टूबर 2017 को शाम तीन बजे उसके दरोगा पति आन वर्दी व जेठ दिलीप यादव (भाजपा जिला अध्यक्ष) समेत अन्य लोगों के साथ स्कार्पियों गाडी़ से उसके घर पहुंचे और जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने लगे। विरोध करने पर उसे व उसके परिजनों के साथ मारपीट की जिसकी सूचना 100 डॉयल पुलिस को दी गई। जिसके बाद दो पुलिस की गाडी़ मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाया गया।
आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता समेत उसके पिता व भाई को थाने पर ढाई घंटे बैठाय रखा। वही विपक्षीगणों को दबाव प्रभाव के कारण छोड़ दिया गया। यही नहीं पीड़िता के मुताबिक घटना की कोई रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की गई है।
क्या कहना है भाजपा जिला अध्यक्ष का
रायबरेली, वही जब भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव का पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि यह घटना पूर्ण तरह से झूठी है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था। जहां उसकी पत्नी का पिता जो शराबी किश्म का है ने उसके साथ अभद्रता की साथ ही मारपीट पर अमादा हो गये थे जिसकी सूचना खुद पुलिस को दी गई थी।
क्या कहते हैं पुलिस कप्तान शिव हरि मीणा
रायबरेली, इस प्रकरण को लेकर जब पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा से बात की गई तो उन्होनें बताया कि मामला कुछ संज्ञान में आया है। स्थानीय थाने से वार्तालाप की गई है फिलहाल अभी तक कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं दी गई फिर भी जांच कराई जा रही है अगर महिला के साथ उत्पीड़न हुआ या किया जा रहा है तो चाहे जो भी हो पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जरूर की जाएगी।
Published on:
07 Oct 2017 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
