26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ाने जा रही हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कर दिया बहुत बड़ा वादा

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आंगनबाड़ियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कर दिया बड़ा ऐलान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Mar 2018, 3:00 PM IST

Congress MLA Aditi Singh

रायबरेली. कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिये वह सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय और उनके भविष्य को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से कई अहम सवाल पूछ थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने हक के लिए सदन में आवाज उठाने वाली अदिति सिंह का विकास भवन में शानदार ढंग से स्वागत किया।

रायबरेली सदर से कांग्रेस पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ियों की समस्यायें बहुत ही विकराल हैं। सबसे बड़ा आश्चर्य तो इस बात का है कि सरकार अपना हर कार्य इन आंगनबाड़ी कर्मचारियों से करवाना चाहती है, लेकिन उनका मानदेय बढ़ाने के नाम पर पीछे हट जाती है। अदिति सिंह ने कहा कि सरकार को नींद से जगाने के लिए वह आंगनबाड़ियों के प्रदर्शन में उनके साथ हैं। इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वह आंगनबाड़ियों के साथ मिलकर विशाल जनआंदोलन भी करेंगी।

सरकार में महिलाओं का दर्द सुनने वाला कोई नहीं : अदिति सिंह
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार में महिलाओं का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। लेकिन वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिये सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : आंगनबाड़ियों के लिये बहुत बड़ी खबर, सरकार उन्हें देने जा रही है राज्य कर्मचारी का दर्जा, वेतन भी बढ़ेगा

मार्च के अंत तक नहीं बढ़ा मानदेय तो...
सदर विधायक अदिति सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि संभव है कि इस माह के अंत तक सरकार उनका मानदेय बढ़ा दे। लेकिन अगर सरकार मानदेय नहीं बढ़ाएगी तो वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष करेंगी।

आंगनबाड़ियों के मुद्दे पर योगी सरकार का बयान
विधानसभा में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के सवालों का जवाब देते हुए यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कहा था कि प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने जा रही है। साथ ही इन्हें राज्यकर्मचारी का दर्जा दिये जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

देखें वीडियो...