
Dayal Mandir
रायबरेली. रायबरेली सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूर्व डीजीसी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता ओ0पी0 यादव ने बताया कि रामजानकी रामशंकर दयाल मन्दिर समिति के अध्यक्ष रामशंकर दयाल के हत्यारों को महराजगंज के सीओ गोपीनाथ सोनी द्वारा खुला संरक्षण दिया जा रहा है। इस वजह से हत्यारों के न केवल हौसले बुलन्द हैं बल्कि कौशिल्या देवी को जान से मारने की एलानिया धमकी हत्याभियुक्त जगदीप व उनके परिजनों द्वारा दी जा रही है। श्री रामजानकी मन्दिर ट्रस्ट से बेदखल किये जाने के बाद जगदीप कुमार मन्दिर में खोद खनन करने की योजना बना रहे हैं। कोतवाली महराजगंज की पुलिस ने जगदीप कुमार व उनके परिजनों को परिसर में अवैध तरीके से कार्य करने पर रोक दिया है।
मृतक रामशंकर दयाल की पत्नी कौशिल्या देवी ने भारत के केन्द्रीय गृह मन्त्री को पत्र भेजकर हत्यारों की गिरफ्तारी की माँग की है। मुख्यमन्त्री कार्यालय से कौशिल्या देवी के प्रार्थना-पत्र की जाँच पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ को सौंपी गयी है। जिलाधिकारी रायबरेली ने उपजिलाधिकारी महराजगंज को जाँच सौंपी है।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने कौशिल्या देवी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। कौशिल्या देवी ने डी0एम0 व एस0पी0 से मिलकर प्रार्थना-पत्र दिया। केन्द्रीय गृहमन्त्री, मुख्यमन्त्री, केन्द्रीय गृह सचिव, उ0प्र0 के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को जरिए रजिस्ट्री शिकायत भेजी है।
कौशिल्या देवी ने दिये गये प्रार्थना-पत्र में लिखा है कि जगदीप कुमार, उनके लड़के आयुष उर्फ दीपू, भतीजे बंटी एवं क्षेत्राधिकारी महराजगंज गोपीनाथ सोनी के विरूद्ध प्रार्थना-पत्र देकर रामशंकर दयाल के हत्यारे जगदीप कुमार की गिरफ्तारी की माँग की है। जगदीप कुमार, दीपू व बंटी द्वारा मन्दिर में अवैध ढंग से किये जा रहे खोद खनन को रोकने, कौशिल्या देवी ने स्वयं के जान माल की सुरक्षा किए जाने, जगदीप कुमार के बैंकों के संचालन में रोक लगाये जाने, गोपीनाथ सोनी सी0ओ0 महराजगंज द्वारा हत्या आरोपी को संरक्षण दिए जाने की जाँच कराये जाने की माँग की है।
Published on:
17 Oct 2018 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
