रायबरेली. मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुनव्वर राणा के भाई और तबरेज के चाचा राफे राना सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार सपा नेता राफे राना आजम खान के करीबी माने जाते हैं। रायबरेली में तबरेज राणा पर बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में तबरेज बाल-बाल बच गए। गोली उनकी गाड़ी पर लगी। अचानक हुए इस हमले से आस-पास हड़कंप मच गया. मामले में तबरेज राणा ने अपने ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।