रायबरेली . वीवीआईपी जिले में एक दलित किशोर की मौत इस लिये हुई है कि वह अपनी गाय चराने गया तो अचानक गाय एक खेत में प्रवेश कर जाने को लेकर कुछ गांव के ऊंची जाति के लोगो ने उस दलित किशोर को बेदर्दी से मारा पीटा इसके बाद उसे घायल अवस्था में वहीं खेत पर छोड़ दिया साथ में उसके साथियों को भी मारा।इसकी शिकायत जब थाने में की गई तो दबंगो के रुतबे की वजह से उनकी शिकायत भी दर्ज नही की गई।आज किशोर की मौत के बाद अचानक से मामले ने तूल पकड़ लिया और थानेदार ने शिकायत दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर कार्यवाही करने की बात कही।