10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली
डांसरों के साथ ठुमका लगाना और रुपयों का लुटाना लेखपाल को पड़ा महेगा
Play video

डांसरों के साथ ठुमका लगाना और रुपयों का लुटाना लेखपाल को पड़ा महेगा

डांसरों के साथ ठुमका लगाना और रुपयों का लुटाना लेखपाल को पड़ा महेगा

Google source verification

रायबरेली. जिले में उस समय एक लेखपाल को डांसरों के साथ नाचना महंगा पड़ गया जब एसडीएम सदर का एक आदेश से उसे नौकरी से संस्पेंड कर दिया गया। इस संस्पेंड के पीछे उसका अपने दोस्त के एक शादी समारोह में नशे में धुत लेखपाल विपिन मौर्या ने ना सिर्फ डांसरों के साथ डांस किया बल्कि पैसे भी उड़ाए। लेखपाल तहसील में तैनात एक बाबू के घर हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। करीब एक पखवाड़े के बाद इसका वीडियो वायरल हुआ तो तहसील में तैनात अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।


सदर तहसील के बरखापुर में तैनात लेखपाल विपिन मौर्या तहसील में तैनात मुंशी के घर गदियानी गया था। यहां शादी समारोह में डांस का कार्यक्रम भी था । लेखपाल ने नशे में धुत होकर डांसरों के साथ एक ठुमके लगाए व रुपए उड़ाए। इसी बीच किसी ने लेखपाल का वीडियो बना लिया। एक पखवारे बाद यह वीडियो वायरल हुआ तो अफसर सकते में आ गए है। एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने बताया कि नशे में धुत होकर डांसर के संग नाचने और गाने के मामले में लेखपाल विपिन मौर्या को सस्पेंड कर दिया गया है । पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।