7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली में सोनिया गांधी को बढ़त, दिनेश सिंह पीछे

रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी सबसे आगे चल रही हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 23 May 2019, 10:07 AM IST

sonia gandhi and dinesh singh

रायबरेली में सोनिया गांधी को बढ़त, दिनेश सिंह पीछे

रायबरेली. लंबे इंतजार के बाद गुरुवार 23 मई को लोकसभा चुनाव के रुझान सामने आएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि चुनाव के नतीजे आने में थोड़ा विलंब हो सकता है। लेकिन चुनाव में कौन किससे आगे है इस बात की एक झलक आनी शुरू हो गई है। रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी सबसे आगे चल रही हैं। अब तक के पोस्टल बैलेट मतगणना के लिहाज से वे 5,380 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं एमएलसी दिनेश सिंह 2,430 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि रायबरेली को गाँधी-नेहरू परेिवार का गढ़ कहा जाता है। ऐसे में इस सीट पर अन्य पार्टियों की जीत कांग्रेस के आगे थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। अब तक के चुनावी नतीजे भी इसी बात का संकेत दे रहे हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया 15 साल से यहां से सांसद हैं। 2014 में मोदी लहर के बावजूद रायबरेली में कमल नहीं खिल पाया था। बता दें कि रायबरेली सीट पर 16 बार लोकसभा चुनाव और दो बार लोकसभा उपचुनाव हुए हैं। इसमें से 15 बार कांग्रेस को, एक बार भारतीय लोकदल और दो बार बीजेपी को जीत हासिल हुई।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अम्बेडकरनगर में बनाए गए यह नियम, ऐसा काम करने पर होगी कार्यवाही