रायबरेली. रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मंगलवार को हुए खुद पर हुए हमले के बाद बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की और सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए डीएम व एसपी के ट्रांस्फर की मांग की। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मेरी और मेरे सदस्यों की जान खतरे में है। अतः मुझे व पंचायत सदस्यों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। इसी के साथ ही डीएम और एसपी का ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।