
Raebareli
रायबरेली. रायबरेली के NTPC के बॉयलर का स्टीम पाइप फटने से आज बड़ा हादसा हो गया जिसमें सैकड़ों की तादात में वहां पर मौजूद कर्मचारी व मजदूर घायल हो गए और कई दर्जनों की मौत भी होने की आशंका जताई जा रही है। बुुधवार देर शाम हुए इस हादसे ने यूपी समेत पूरे देश में खलबली मचा दी है। हादसे के पीछे कौन जिम्मेदार है इसक पता तो नहीं चल पाया है।
NTPC प्लांट पर देखते ही मौत का मंजर साफ नजर आता है। किसी की लाश पाईप पर लटकी नजर आई, तो कोई ग्रिल पर पड़ा दिखाई पड़ा। वहीं कुछ मजदूर एक-दूसरे पर गिरे हुए दिखाई दिए। मानों जो जहां पर था वहीं पर ही मौत का शिकार हो गया। किसी को भी इस भयावह घटना का अंदाजा न था। मौके पर से वायरल हो रही तस्वीरें इस बात की बानगी है। तस्वीरें विचलित कर देने वाली हैं, इसलिए हम इने ब्लर करके ही दिखा रहे हैं।
विचलित कर देने वाली है।
हादसे में घायल हुए मरीजों को जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में एंबुलेंस द्वारा पहुंचाया जा रहा है। वहीं अस्पतालों में भीड़ साफ देखी जा रही है। इमरजेंसी वार्ड में पुलिस ने माइक द्वारा आम जनता को दूर रखा है जिस से घायल मरीजों तक पहुंच सके और प्रशासन ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों और दवाइयों का पूरा इंतजाम VIP तौर पर कर दिया है।
ये भी पढ़ें- मायावती को बहुत बड़ा झटका, जीत गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी
मामला संज्ञान में आते ही सीएम योगी ने भी ट्वीट के जरिए आदेश जारी कर दिए है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रूपए देने का ऐलान किया।
Updated on:
01 Nov 2017 06:57 pm
Published on:
01 Nov 2017 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
