23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, कहा- सच्चाई कड़वी लगेगी, फिर सोनिया गांधी ने कही बड़ी बात

सोनिया गांधी का प्लेन दिल्ली के लए नहीं भर पाया उड़ान, प्रियंका गांधी का फूंटा गुस्सा, कहा- सच्चाई कड़वी लगेगी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Jun 2019, 9:35 PM IST

Priyanka Sonia

Priyanka Sonia

रायबरोली. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी बेटी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं संग समीक्षा बैठक की। चुनाव में हार के कारणों व अन्य मुद्दों पर उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के सुझाव पर विचार विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने उनके लिए आयोजित आभार सम्मान समारोह में शिरकत की। जहां प्रियंका गांधी वाड्रा की कार्यकर्ताओं के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- अफ़सर अंदर, मोबाइल बाहर, सीएम योगी की बैठक में पहली बार मोबाइल का लगा मेला, फिर हुआ ऐसा

बिना आग के धुंआ नहीं उठता- सोनिया

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटरों को भरमाने के लिए हर तरह का प्रपंच किया गया है। जो हुआ वो कितना नैतिक था या कितना नहीं, ये आप सब और सारा देश समझता है। उन्होंने कहा कि सत्ता पर कब्ज़ा बनाये रखने के लिए सभी मर्यादाओं को ताक पर रखना देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। देश की चुनाव प्रक्रिया पर पिछले कुछ वर्षों से तरह-तरह के संदेह व्यक्त किये जा रहे हैं। आखिर बिना आग के धुंआ नहीं उठता।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव फिर हुए अस्पताल में भर्ती, शिवपाल यादव ने सपा में विलय पर ले लिया अपना आखिरी फैसला

ये भी पढ़ें- शराब के शौकीनों के लिए आई बड़ी खबर, यूपी कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, अब यहां मिलेगी बीयर

प्रियंका गांधी दिखीं नाराज-

कांग्रेस आभार सम्मेलन में प्रियंका गाँधी की नाराजगी दिखी। उन्होंने कहा कि मैं यहां भाषण नहीं समीक्षा कर, अपनी भावनाओं को प्रकट करना चाहती हूँ। आपने समर्थन दिया, लेकिन सच्चाई कड़वी लगेगी। इस चुनाव में रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को जिताया है। इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। इस चुनाव में आप सब में से जिसने दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आप सबको है। जिसने दिल से काम नही किया उसकी जानकारी मैं करूँगी। मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है। अपना मन बना लीजिए दिल से काम करना है, तो संघर्ष करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- सपा के इन 8 प्रमुख कार्यकर्ताओं की हुई हत्या, अखिलेश का फूटा गुस्सा, तारीख, जगह और समय बताते हुए कही बड़ी बात

दिल्ली रवाना नहीं हो पाए सोनिया-प्रियंका-

आभार सम्मेलन के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा फुरसतगंज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं जहां से वे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दिल्ली में खराब मौसम के चलते सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा फुरसतगंज एअरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पाए। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी का काफिला फिर से रायबरेली के लिए रवाना हुआ। दरअसल दिल्ली में मौसम खराब होने की बात कहकर पायलट ने हवाई जहाज ले जाने से मना कर दिया। इसके चलते रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में ही सोनिया व प्रियंका करेंगी रात्रि विश्राम करेंगीं।

प्रियंका ने इन लोगों से की मुलाकात-

इससे पहले सोनिया गांधी ने यहां क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का जीत के लिए आभार व्यक्त किया। इसी के साथ आयोजित कांग्रेस की चिंतन मंथन बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रियंका ने सभी अलग-अलग जिलाध्यक्षों व कॉर्डिनेटर्स से मुलाकात व बातचीत की। वहीं बैठक में बहराइच से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री बाई फूले व उन्नाव से पूर्व सांसद अन्नु टंडन, डॉ. संजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।