28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली से चुनाव लड़ने के आग्रह पर दिया बड़ा बयान, कहा- वाराणसी से क्यों नहीं?

गुरुवार को रायबरेली दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव लड़ने की ओर एक और बड़ा इशारा किया है।
2 min read
Google source verification
Priyanka

Priyanka

रायबरेली. गुरुवार को रायबरेली दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव लड़ने की ओर एक और बड़ा इशारा किया है। बुधवार को जहां अमेठी में उन्होंने "अगर उनकी पार्टी कहेगी, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी" कहकर सियासी गलियारों में हड़ंकंप मचा दिया था, तो वहीं आज उन्होंने नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कहकर कांग्रेसियों में नया उत्साह पैदा कर दिया है। रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरीं प्रियंका गांधी से जब उन लोगों ने रायबरेली से ही चुनाव लड़ने का आग्रह किया तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि बनारस से क्यों नहीं? अगर मैं बनारस से चुनाव लड़ती हूं तो कैसा रहेगा?

ये भी पढ़ें- जितिन प्रसाद का छलका दर्द, कहा- जब से यहां से टिकट कटा है, चैन की नींद नहीं सो पा रहा हूं

आपको बता दें रायबरेली से कांग्रेस ने यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है, तो वहीं अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया गया है, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं। हालांकि उन्होंने सिर्फ पार्टी के लिए काम करने की बात पर हमेशा जोर डाला है, लेकिन बीते दो दिनों में जिस तरह से उन्होंने चुनाव लड़ने पर बयान दिए हैं, उससे कांग्रेसी बेहद उत्साहित है। अब उन्होंने यह बयान महज मजाकिया तौर पर दिया है या फिर इसमें कोई गंभीरता है, यह तो सिर्फ वह ही जानें।

अमेठी में कहा था यह-

बुधवार को अमेठी दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा चुनाव लड़े जाने के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा अगर उनकी पार्टी कहेगी, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैंने अभी तक इस मसले पर कुछ तय नहीं किया है, लेकिन पार्टी चाहेगी तो वो जरूर चुनाव लड़ेंगी। मेरी इच्छा है कि मैं पार्टी के लिए काम करूं।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग