24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली घटना मामले में 10 लोग हुए गिरफ्तार, यह आरोपी अब भी घूम रहे खुलेआम

रायबरेली में जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले की गंभीरता को दखते हुए यूपी पुलिस एक्शन में आ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 May 2019, 9:11 PM IST

Aditi Singh

Aditi Singh

रायबरेली. रायबरेली में जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले की गंभीरता को दखते हुए यूपी पुलिस एक्शन में आ गई है। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को हुए हमले के बाद राजनीति भी गर्माती हुई नजर आ रही है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली पहुंचकर जिला पंचायत सदस्यों व विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की व घटना पर रोष जताया। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने भी मामले का संज्ञान लेेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें- सरकारी बंगला छोड़ने के बाद आखिरकार मुलायम सिंह यादव ने उसी लेन पर की वापसी, शिफ्ट हुए अपने नए घर में, इस पार्टी कार्यालय के है करीब

यह लोग हुए गिरफ्तार-

मंगलवार को हिंसा, अपहरण, मारपीट की हुई घटनाओं में पुलिस ने अलग-अलग जगहों में दबिश देकर गुरुवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि मुकदमे में नामजद एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, केशव सिंह, बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर, निर्भय प्रताप सिंह, शैलेंद्र सोनी एवं अरविंद सिंह शामिल हैंं।

ये भी पढ़ें- रायबरेली घटना पर अदिति सिंह ने पीएम मोदी से पूछा यह सवाल, मामले में आया बड़ा आदेश

कांग्रेस ने डीएम व एसपी को हटाने की उठाई मांग-

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को एक बयान में रायबरेली एसपी व डीएम को हटाने की मांग की थी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेत्तत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात कर इसी सिलसिले में एक ज्ञापन सौंपा था।