10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली रेल हादसा : रेलयात्री बोले- ऐसा लगा कि विस्फोट हुआ है.. कांप गई रूह

रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए रेल हादसे में एक झटके में उजड़ गया एक बिहारी परिवार, देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
raebareli train accident eye witness

रायबरेली रेल हादसा : रेलयात्री बोले- ऐसा लगा कि विस्फोट हुआ है

रायबरेली. सुबह के छह बज चुके थे। रेलयात्री गहरी नींद में सोये थे। बोगी में इक्का-दुक्का लोग ही नित्यक्रिया से फारिग हो रहे थे। सवेरे के सन्नाटे को चीरती न्यू फरुक्का एक्सप्रेस रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर निकली ही थी कि ट्रेन डिरेल हो गई। बोगियों में छाई चुप्पी चीख-पुकार में बदल गई। ट्रेन में सवार वाराणसी के रमेश जायसवाल ने बताया कि हम लोग सो रहे थे सुबह कि अचानक ट्रेन में बहुत तेजी से विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। देखा तो सभी लोग खिड़कियों और गेट से बाहर कूद रहे थे। मेरे मुंह में काफी चोट आई, पुलिस ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। कहा कि मेरे साथ के एक लोग का पैर सीट के नीचे फंस गया था, फिर मुझे पता नहीं चला कि किया क्या हुआ?

रेल यात्रियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि सबकी रूह कांप गई। बोगियों में चारों ओर सामान बिखरा पड़ा था। हर तरफ चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। पास में ही मालगाड़ी से सीमेंट की बोरियां उतार रहे मजदूर मदद को दौड़कर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। करीब घंटे भर बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में दो बच्चों सहित बिहार के पांच लोगों को मौत हो गई।

एक झटके में उजड़ गया बिहार का परिवार
हादसे के वक्त रेलयात्रा कर रहे लखनऊ निवासी रामसिंह की मानें तो हादसा करीब छह बजे के आसपास हुआ। उस समय रेल में सब लोग सो रहे थे। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर एक झटके के साथ इंजन समेत आगे की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इंजन के साथ वाले जनरल बोगी में सैकड़ों लोग फंस गए। उसमें बिहार का एक परिवार भी सफ़र कर रहा था। बिहार जिले के मुंगेर लक्ष्मीपुर निवासी 45 वर्षीय अनीता अपने दो बच्चों शम्भू (20) और रीता (02) के साथ हादसे की शिकार हो गई। इनके अलावा मुगेंर के दिनेश पुत्र रश्कि 4 वर्ष की भी हादसे में मौत हो गई। बिहार किशन गंज के 45 वर्षीय अजय पुरी ने भी हादसे में दम तोड़ दी।

देखें वीडियो...