प्रदेश अध्यक्ष ने सोनिया गांधी से इस मामले को लोकसभा में पुरजोर तरीके से उठाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी प्रेरकों की लड़ाई में उनका समर्थन करेगी और जल्द ही इस मामले को लोकसभा में भी उठवाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से राष्ट्रीय सचिव अजमल खान, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री पवन यादव, पारसनाथ मिश्रा, राम लखन मौर्य, जिला उपाध्यक्ष किरन मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, शिवबहादुर, कृष्णानंद, राजकुमार, हरेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।