1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली
नवंबर में रायबरेली आएंगी सोनिया गांधी! राहुल के भी आने की संभावना, वीडियों में देखें- क्या बोले सांसद प्रतिनिधि
Play video

नवंबर में रायबरेली आएंगी सोनिया गांधी! राहुल के भी आने की संभावना, वीडियों में देखें- क्या बोले सांसद प्रतिनिधि

सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने दी पूरी जानकारी...
Google source verification

रायबरेली. तीन नवंबर को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक है। रायबरेली से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी इस बैठक में हिस्सा ले सकती हैं। सोनिया के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी आने की चर्चा है। जिला प्रशासन ने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते अप्रैल माह में सोनिया गांधी रायबरेली आई थीं, तब भी उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आये थे।

सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि संभावना है कि दिशा की बैठक में भाग लेने के लिये सोनिया गांधी दो नवंबर को रायबरेली आ जाएंगी। रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन सुबह वह बैठक में हिस्सा लेंगी। किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राहुल गांधी उनके साथ आ सकते हैं। बैठक के बाद अगर मौका मिला तो वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता के बीच भी जाएंगी।

जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
बैठक की तारीख तय होने के बाद पिछली बैठक में उठे मुद्दों की अनुपालन आख्या मंगवाने का काम तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी विकास से संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र के विकास और विभागों की सभी सूचियां जल्द से जल्द जिलाधिकारी तक पहुंचा दें, ताकि बैठक में किसी तरह की परेशानी न हो सके।

बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश