8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली घटना पर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीर, डीएम से मांगी रिपोर्ट

रायबरेली घटना पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के डीएम से रिपोर्ट मांगी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 May 2019, 4:52 PM IST

aditi singh

रायबरेली घटना पर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीर, डीएम से मांगी रिपोर्ट

रायबरेली. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले कांग्रेस विधायक अदिति सिंह व जिला पंचायत सदस्यों पर हुए हमले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीर है। उन्होंने घटना के समक्ष डीएम रायबरेली से रिपोर्ट मांगी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने वहां के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को बछरावां-लखनऊ मार्ग के टोल प्लाजा पर हुई इस घटना से रायबरेली कांप उठी। दहशतगर्दों ने जिले के हर प्रवेश द्वार पर नाकेबंदी कर दी और वहां से निकलने वाले जिला पंचायत सदस्यों के वाहनों को निशाना बनाया। सदस्यों को मारा पीटा गया। यह नहीं बल्कि अदित सिंह के भी काफिले पर हमला किया गया। हमले में उनके काफिले में शामिल 7 में से 4 गाड़ियां पलटी गई थीं। अदिति सिंह ने इसे जानलेवा हमला बताया। मामले में एमएलसी दिनेश सिंह समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रियंका के इशारे पर पंचायत सदस्यों को बनाया बंधक

एमएलसी दिनेश सिंह का आरोप है कि यह सब प्रियंका गांधी की साजिश है। उनका कहना है कि प्रियंका के इशारे पर जिला पंचायत सदस्यों को बंधक बनाया गया। 52 सदस्यों में से सिर्फ 8 कांग्रेस के पक्ष में हैं। उन्होंने ऐसी साजिश रचने के आरोप में प्रियंका गांधी व मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। दिनेश सिंह से साफ किया वे अब कांग्रेस में नहीं हैं। वे भाजपा में हैं और विधान परिषद सभापति को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी जा चुकी है।