रायगढ़. ओडिशा बार्डर से छत्तीसगढ़ में शराब और गांजे की तस्करी लगातार हो रही है। हालांकि पुलिस भी समय-समय पर आरोपियों को पकड़ रही है। इसी बीच तीन लोग करीब 1000 महुआ शराब की ओडिशा से तस्करी कर उसे छत्तीसगढ़ ला रहे थे, तभी ऐन वक्त पर क्राइम ब्रांच व डोंगरीपाली पुलिस ने तीन आरोपियों के शराब के साथ पकड़ लिया।