दूसरे चरण के विकास यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सोमवार को जिले के खरसिया विधानसभा में किया जाना है। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं विकास यात्रा में मुख्यमंत्री की आमसभा खरसिया विधायक के गृहग्राम नंदेली में भी तय की गई है। नंदेली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं इस विरोध में नंदेली के लोगों ने अपनी दुकानें भी बंद कर रखी है। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि मुख्यमंत्री के नंदेली आगमन पर उन्हें काला झंडा भी दिखाया जाएगा। इस बात की भनक पुलिस को भी लग गई थी। वहीं पुलिस इसे रोकने के लिए भरसक प्रयास भी सुबह से शुरू कर दी थी। पुलिस सुबह नंदेली गांव पहुंच रही थी।