18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाए जाने की थी आशंका, खरसिया विधायक उमेश पटेल गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के नंदेली पहुंचने का समय करीब आया, तब पुलिस ने खरसिया विधायक उमेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाए जाने की थी आशंका, खरसिया विधायक उमेश पटेल गिरफ्तार

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाए जाने की थी आशंका, खरसिया विधायक उमेश पटेल गिरफ्तार

रायगढ़. मुख्यमंत्री रमन सिंह को काला झंडा दिखाये जाने की आशंका को लेकर पुलिस ने खरसिया विधायक उमेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विधायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी उनके गृह ग्राम नंदेली से गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे चरण के विकास यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सोमवार को जिले के खरसिया विधानसभा में किया जाना है। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं विकास यात्रा में मुख्यमंत्री की आमसभा खरसिया विधायक के गृहग्राम नंदेली में भी तय की गई है। नंदेली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं इस विरोध में नंदेली के लोगों ने अपनी दुकानें भी बंद कर रखी है। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि मुख्यमंत्री के नंदेली आगमन पर उन्हें काला झंडा भी दिखाया जाएगा। इस बात की भनक पुलिस को भी लग गई थी। वहीं पुलिस इसे रोकने के लिए भरसक प्रयास भी सुबह से शुरू कर दी थी। पुलिस सुबह नंदेली गांव पहुंच रही थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने खरसिया विधायक उमेश पटेल को उनके ही घर में पहले नजर बंद कर दी थी ताकि उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वहीं जैसे ही मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के नंदेली पहुंचने का समय करीब आया। तब पुलिस ने खरसिया विधायक उमेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक उमेश पटेल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी की गई। पुलिस की मानें तो कांग्रेस विधायक उमेश पटेल वह उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद जिला मुख्यालय लाया गया। जब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ तब तक उन्हें नहीं छोड़ा गया।

जमकर होती रही नारेबाजी
खरसिया विधायक उमेश पटेल को गिरफ्तार करने के लिए जैसे ही पुलिस उनके घर पहुंची कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी शुरू कर दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ अभी नारेबाजी की जा रही थी। हालांकि पुलिस ने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।