22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे युवक से 13 लाख की ठगी, पढि़ए खबर ठग ने क्या दिया लालच…

-पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

2 min read
Google source verification
डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे युवक से 13 लाख की ठगी, पढि़ए खबर ठग ने क्या दिया लालच...

रायगढ़. एमएसपी स्टील में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे प्रार्थी को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह उसे जिंदल या फिर किसी बड़ी कंपनी में बड़े अधिकारी के पद पर काम लगवा देगा। इसके एवज ने आरोपी ने प्रार्थी से करीब १३ लाख रुपए ठग लिए। सालों बाद भी न तो प्रार्थी की नौकरी लगी और न ही आरोपी उसे रुपए वापस कर रहा है। ऐसे में पीडि़त ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दिया है। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सी५ शंकर नगर सेक्टर-१ रायपुर खरोरा रोड तिल्दा में रहने वाले प्रार्थी मिलिंद जैन पिता एमके जैन ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि साल २०१० में वह दरोगापारा में रहकर एमएसपी स्टील में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। तभी उसे एक्सेल डॉट कॉम कंपनी से फोन आया।

Read More : प्रदेश में गायब हो रही महिलाओं को लेकर युवक कांग्रेस ने किया कलेक्टोरेट का घेराव

फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय ऋषभ पांडेय उर्फ मनोज पांडेय बताया और प्रार्थी से कहा कि मैं तुम्हें जिंदल या फिर किसी बड़ी कंपनी में बड़े अधिकारी के पद पर नौकरी लगा दूंगा। इसके एवज में तुम्हें एक्सेल कंपनी में अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। प्रार्थी ने जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूछा तो उसे आरोपी ने ऑनलाइन प्रक्रिया बताया। इसके बाद मिलिंद ने ६० हजार रुपए ऑनलाइन पटा दिया।

कुछ माह बाद मिलिंद एमएसपी की नौकरी छोड़कर तिल्दा चला गया जहां बजरंग पावर इस्पात एंड लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य करने लगा। साल २०१४ में फिर से मनोज पांडेय और उसके साथी ने बार-बार मिलिंद से फोन पर संपर्क किया और उससे १२ लाख ५० हजार रुपए ऐंठ लिए। सालों बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने प्रार्थी को नौकरी नहीं लगाया और रुपए वापस मांगने पर भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा ४२० के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।