23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

65 साल का पत्थर, चश्मा व्यवसायी निकला सरिया ज्वेलर्स कांड का मास्टरमाइंड

पुलिस ने अंतराज्यीय पारधी गैंग के 6 सदस्यों को धर दबोचा

2 min read
Google source verification
पुलिस ने अंतराज्यीय पारधी गैंग के 6 सदस्यों को धर दबोचा

पुलिस ने अंतराज्यीय पारधी गैंग के 6 सदस्यों को धर दबोचा

रायगढ़. 15 जनवरी को सरिया के संजय ज्वेलर्स में 25 लाख के गहनेे व नकदी चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने अंतराज्यीय पारधी गैंग के मास्टर माइंड सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोना, चांदी के साथ साढ़े 81 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस कंट्रोल रुप में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी दीपक झा ने इस की जानकारी दी।

रायगढ़ पुलिस ने गुरुवार की दोपहर सरिया के संजय ज्वेलर्स में लाखों रुपए के गहने चोरी मामले का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी की देर रात सरिया स्थित ज्वेलर्स दुकान में 8 आरोपियों ने धावा बोल कर 25 लाख के गहने व नकदी को पार किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। इस बहीच पुलिस को यह खबर मिली कि ओडि़शा के भेडऩ स्थित ठुहापाली में भी एक ऐसी ही चोरी हुई है।

दोनों घटनाओं की जांच में सीसी कैमरे व स्ीडीआर को खंगालने के बाद एक ही गैंग द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई। ऐसे में, रायगढ़ पुलिस लंबे समय से ओडि़शा में रह कर उक्त गैंग को खोजलबीन कर रही है।

इस बीच पुलिस को सीडीआर की मदद से गोगा अली नाम के एक व्यक्ति का पता चला। झारसुगुड़ा का रहने वाला गोला अली, दिखावे के लिए पत्थर व चश्मा बेचने का काम करता है। पर उसका मुख्य पेशा, ऐसे जरुरतमंंद व अपराधिक छवि के लोगों की खोज करना था। जो बेहिचक कहीं व कभी भी चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

1.. गोगा अली 65 वर्ष, झारसुगुड़ा ओडि़शा
2.. बालो बापू उर्फ बालिया चौहान 55 वर्ष, जालना महाराष्ट्र
3.. मनोज साहू 24 वर्ष, कटक ओडि़शा
4.. बबलू उर्फ सचिन , 25 वर्ष अमरावती महाराष्ट्र
5.. दीपक सोलंकी उर्फ बैगलो 22 वर्ष, औरंगाबाद महाराष्ट्र
6.. मोहनमाली उर्फ सुखपट्टी 22 वर्ष जमशेदपुर