1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- आयकर विभाग के संयुक्त टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बड़ी कंपनियों के घर व दफ्तरों में दी दबिश

- रायगढ़ में एनआर इस्पात, सेलिनो स्टील में आयकर विभाग का छापा - भोपाल, रायपुर, बिलासपुर की संयुक्त टीम ने घर, आफिस व कंपनी में दी दबिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 24 Oct 2017, 5:19 PM IST

आयकर विभाग के संयुक्त टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, बड़ी कंपनियों के घर व दफ्तरों में दी दबिश

रायगढ़। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने जिले के एनआर इस्पात, सेलिनो स्टील के घर, आफिस व कंपनी में एक साथ दबिश दी। उक्त कार्रवाई में आयकर विभाग के भोपाल, रायपुर व बिलासपुर कार्यालय की करीब 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसमें 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल है।

प्रारंभिक दौर में फाइलों को खंगालने के क्रम में करोड़ों रुपए के हेरफेर की बातें कही जा रही है। हालांंकि स्थानीय स्तर पर जांच में जुटे कोई भी अधिकारी इस मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए टीम के साथ पुलिस के जवान भी उक्त संस्थानों के बाहर तैनात किए गए हैं। जिससे छापामार कार्रवाई के दौरान कोई परेशानी उत्पन्न ना हो।
औद्योगिक नगरी में उस समय हडकंप का माहौल हो गया। जब आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के नामचीन कंपनियों के करीब एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई में भोपाल, रायपुर, बिलासपुर के अलावा रायगढ़ आयकर विभाग की टीम भी शामिल है। जो सुबह ११ बजे गौरी शंकर मंदिर रोड स्थित सेलिनो स्टील के दफ्तर, ढिमरापुर रोड के कृष्णा कॉम्प्लेक्स स्थित एनआर इस्पात के कार्यालय में दबिश दी।

इसके साथ करीब आधा दर्जन से अधिक टीम ने उनके पूंजीपथरा, देलारी, तराईमाल स्थित कंपनी व उससे जुड़े अधिकारियों के घर में भी दबिश दी है। जहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। वहीं उक्त कंपनियों द्वारा गलत तरीके से करोड़ों रुपए के वारा न्यारा करने की बात भी कही जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए छापामारी वाले हर ठिकाने पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। जिससे छापामारी व विभागीय फाइलों को खंगालने के दौरान टीम को कोई परेशानी ना हो। जिले के दो बड़े उद्योगों पर आयकर विभाग में छापेमारी के बाद अन्य उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है।