25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कौन लेकर आया शहर में 7.14 करोड़, विधायक और पार्षद आमने-सामने

चुनावी वर्ष में विधायक ने माना कि बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं शहर के लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 25 Jul 2018, 3:11 PM IST

चुनावी वर्ष में विधायक ने माना कि बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं शहर के लोग

चुनावी वर्ष में विधायक ने माना कि बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं शहर के लोग

रायगढ़. नगर निगम को मिले ७.१४ करोड़ रुपए किसके प्रयास से शहर आया इस बात की चर्चा जोरों पर है। अभी तक दो पक्ष सामने आए हैं जो इस बात का दावा कर रहे हैं कि ये पैसे उनके प्रयासों से आया है, बकायदा प्रमाण के साथ तर्क भी प्रस्तुत किया जा रहा है।


पहला दावा रायगढ़ भाजपा विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने ठोंका है, रोशन लाल का दावा है कि शहर के वार्ड अब भी कई बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में विगत दिनों जनसपंर्क भ्रमण लोकसुराज अभियान कार्यक्रम के दौरान सभी वार्डवासियों ने सड़क, नाली, पचरी सहित अन्य निर्माण की मांग की थी।

लोगों की समस्या को देखते हुए नगरीय निकाय मंत्री के समक्ष शहर के सभी वार्डों में कई निर्माण कार्यों की मांग की थी। तब जाकर 48 वार्ड के लिए 7 करोड़ 14 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।

Read more : घर में घुसे चोरों की सूचना दी लोगों ने पुलिस ने खेला मुखबिर का खेल, चार चोरियों का किया गया खुलासा


अब पार्षद व जिला मंत्री अशीष ताम्रकार ने भी इसपर दावा ठोंका है, उनका कहना है कि उनके प्रयासों के जरिए अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृत हुई है बकायदा ताम्रकार ने इसके लिए सीएम और नगरीय निकाय मंन्त्री अमर अग्रवाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। ताम्रकार ने कहा कि साल के उत्तरार्ध में जब किसी विशेष कार्यक्रम के सिलसिले में मुख्यमंत्री का रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शहर विकास हेतु 17 करोड़ रुपए का फंड मांगा था।

मंच में उन्होंने पूर्व में स्वीकृत 20 करोड़ हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि नगर निगम का परिसीमन करते हुए आस पास के 12 गांवो को मिलाकार नए आठ वार्ड बनाकर निगम क्षेत्र में जोड़े गए थे। नए वार्ड मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से काफी पिछड़े हुए थे।

4 जनवरी को निगम बैठक में परिषद के जरिये नए 8 वार्डो सहित 48 वार्डो के सर्वांगीण विकास हेतु कुल 27 करोड़ रुपयो प्रस्ताव स्वीकृति हेतु राज्य शासन को भेजा गया, जिसमें 20 करोड़ रुपयो की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा की गई थी। आशीष ताम्रकार ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए वार्डो के विकास के लिए शेष 17 करोड़ रुपयो के स्वीकृति मांगते हुए बचे कार्यो की सूची सौपी थी।

विधायक जी का दावा
विधायक रोशनलाल का कहना है कि निगम के 48 वार्ड के लिए 7 करोड़ 14 लाख की राशि मंजूर हुई है। जिसमेें सीसी रोड, पुलिया निर्माण, पचरी निर्माण, आरसीसी रोड का निर्माण काम शामिल है। इसके लिए उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखा था। जिस पर नगरीय प्रशासन विभाग ने 48 वार्ड में निर्माण कार्य के लिए अधोसरंचना मद से विकास कार्य के लिए स्वीकृत दे दी है।

पार्षद ने ठोंका दहला
पार्षद व जिला भाजपा मंत्री ताम्रकार ने बताया कि अधोसंरचना मद में पूर्व में राशि स्वीकृति के बाद शेष बची हुई राशि 7 करोड़ की स्वीकृति के लिए पार्षद अशोक यादव, अरुण गुरुजी, डिग्रीलाल साहू, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, प्रीतिंनारायण पटेल व लक्ष्मण महिलानें के साथ नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से राजधानी जाकर मुलाकात की थी। पार्षदों के दल को अमर अग्रवाल ने इस हेतु आश्वस्त किया था।

इसके बाद आशीष ताम्रकार ने निगम आयुक्त के साथ रायपुर मंत्रालय में मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी मुलाकात कर शेष राशि की स्वीकृति का अनुरोध किया, जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही शहर विकास हेतु अपेक्षित राशि की स्वीकृति दे दी जाएगी। इसके बाद इस राशि को स्वीकृत किया गया है।