10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कौन है जिम्मेदार इस मौत का? मलेरिया, पीलिया या फिर डॉक्टर्स की लापरवाही

गंभीर स्थिति में रायगढ़ रिफर किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 1:14 PM IST

गंभीर स्थिति में रायगढ़ रिफर किया गया

गंभीर स्थिति में रायगढ़ रिफर किया गया

रायगढ़. एक गर्भवती महिला को मलेरिया व पीलिया होने से धरमजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां गंभीर स्थिति में रायगढ़ रिफर किया गया। इस दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खडग़ांव निवासी सरिता बंसोड़ 20 वर्ष पति किरण प्रकाश बसोड़ तीन माह से गर्भवती थी। इस दौरान उसे काफी दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने पहले खडग़ांव प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज करवाया, लेकिन वहां से उसकी तबीयत ठीक नहीं होने से उसे धरमजयगढ़ अस्पताल से इलाज शुरू कराया गया। लेकिन यहां भी काफी दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। जिससे महिला को पीलिया की शिकायत हो गई।


इस दौरान महिला की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वो घर में ही बैठे-बैठे बेहोश हो जाती थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे घरघोड़़ा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया लेकिन वहां से भी कुछ लाभ नहीं मिला। इस दौरान सरिता की तबीयत शनिवार को कुछ ज्यादा ही खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।


परिजनों का कहना है कि महिला तीन माह से गर्भवती थी, ऐसे में इसके बाद वहां के डाक्टरों ने दवाई के जरिए रविवार को (परिजनों की भाषा में) बच्चे को पैदा कराया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था।
वहीं सोमवार को जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो डाक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे के आसपास उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच किया तो पता चला कि महिला की मौत हो गई है। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Read more : बीत गया जुलाई का महीना, इसके बाद भी सीएसआर शिक्षक नहीं पहुंच पाए स्कूल


अस्पताल से नहीं मिला कोई दस्तावेज
इस संबंध में जब सरिता के परिजनों से अस्पताल की पर्ची मांगी गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल से कोई पर्ची नहीं मिली है। सिर्फ रिफर कार्ड दिया गया है। जिसमें महिला को क्या बीमारी थी और क्या दवा चल रहा था। जिसका कोई जिक्र नहीं है। इस कारण मेडिकल कालेज के डाक्टर भी इस मामले को नहीं समझ पाए।


नहीं हुआ था कोई जांच
इस संबंध में सरिता के परिजनों से पूछा गया कि इसका कोई सोनोग्राफी हुआ है। तो उन्होंने बताया कि एक बार ब्लड जांच किया गया था, लेकिन स्नोग्राफी या और कोई जांच नहीं हुआ है। न ही कोई डाक्टर द्वारा हमे बोला गया कि कोई जांच करानी है। बच्चा पहले खत्म हो गया था या नहीं इसकी भी जानकारी हमें नहीं है।


चार माह पहले शादी
परिजनों ने बताया कि किरण प्रसाद बसोड़ ईंट भ_ा में काम करता था, इस दौरान मोबाइल से सरिता के संपर्क में आ गया और दोनों फोन में बात करने लगे। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 29 अप्रैल 2018 को इनकी शादी हुई। शादी के 15-20 दिन बाद जब सरिता की तबीयत बिगडऩे लगी तो पता चला कि वो गर्भवती थी।


तीन माह के गर्भ का करवा दिया गर्भपात
मिली जानकारी के अनुसार सरिता को तीन माह का गर्भ था। जिसको अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वहां के डाक्टरों ने कहा कि बच्चे को अभी पैदा कराना पड़ेगा। जिसके बाद उसे दवाई और इंजेक्शन के जरिए पेन कराकर बच्चा पैदा कराया गया, जो मृत था। इसके बाद से ही सरिता की तबीयत बिगडऩे लगी थी।