26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों इन 12 उद्योगों को जमीन देने के बाद विभाग ने फिर ले लिया वापस

समय-सीमा बीत जाने के बाद भी कइयों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Jul 2018, 1:18 PM IST

समय-सीमा बीत जाने के बाद भी कइयों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया

समय-सीमा बीत जाने के बाद भी कइयों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया

रायगढ़. चक्रधर नगर इंडस्ट्रीयल पार्क में उद्योग विभाग ने कार्रवाई करते हुए 12 उद्योगों को आबंटित जमीन निरस्त कर दिया है। दरअसल उक्त प्रबंधनों को उद्योग की स्थापना करने के नाम पर जमीन आबंटन किया गया था,

लेकिन समय-सीमा बीत जाने के बाद भी कइयों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया तो कइयों ने उत्पादन चालू नहीं कर पाए। उक्त उद्योग प्रबंधनों को विभाग द्वारा जारी नोटिस का भी कोई जवाब नहीं मिला। इसको देखते हुए उद्योग विभाग ने इनको आबंटित जमीन निरस्त कर दूसरे को आबंटित करने का निर्णय लिया है।


चक्रधर नगर इंडस्ट्रीयल पार्क में कई वर्ष पूर्व लघु उद्योग के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया पूरी हुई जिसमें दो दर्जन से अधिक लघु उद्योगों को जमीन आबंटन किया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में इंडस्ट्रीयल पार्क में आबंटित भूमि में उत्पादन की स्थिति देखने के लिए सर्वे किया गया जिसमें दर्जन भर से अधिक उद्योगों को बंद पाया गया। इसमें कइयों ने निर्माण शुरू नहीं किया था तो कइयों ने उत्पादन शुरू नहीं किया था।


जिसको लेकर करीब दर्जन भर उद्योगों को 60 दिवस का नोटिस थमाया गया था। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पिछले दिनों फिर से इंडस्ट्रीयल पार्क का सर्वे कराया गया जिसमें 12 उद्योग नोटिस के बाद भी बंद स्थिति में मिले। जिसको लेकर उद्योग विभाग ने उक्त उद्योगों के नाम पर आबंटित जमीन को निरस्त कर दिया है।

Read more : पति के सामने पत्नी को युवक ने बोला 'गूड मॉर्निंग बेबी', फिर क्या था एसी कोच में मच गया बवाल


आबंटन निरस्ती के बाद लेंगे अधिपत्य में
12 उद्योगों के नाम पर आबंटित जमीन उद्योग विभाग ने निरस्त कर दिया है। अब इस मामले में उद्योग विभाग आबंटित जमीन का अधिपत्य वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। उद्योग विभाग को उक्त भूमि का अधिपत्य मिलने के बाद इसे दूसरे लघु उद्योग को आबंटित करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसकी भी तैयारी शुरू कर दी है।


6 उद्योगों को जारी किया गया नोटिस
सर्वे के दौरान पाया गया कि मेसर्स सर्व मंगला, विजय लघु उद्योग, मे एशियन केबल कंपनी, मे गगन आफसेट प्रिंटर्स, शक्ति फर्नीचर एवं फेब्रीकेटर्स, ओम प्रकाश शर्मा रिन्यू सोल्यूशन्स एंड सर्विस बंद मिले। जिसके कारण उक्त उद्योग के प्रबंधनों को 60 दिवस का नोटिस थमाया गया है। 60 दिवस में उत्पादन चालू न होने की स्थिति में आबंटित भूमि निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।


-इंडस्ट्रियल पार्क चक्रधर नगर में सर्वे कराया गया। इसमें करीब 12 उद्योग बंद पाए गए जिनको पहले नोटिस जारी किया गया था। जवाब नहीं मिलने के कारण आबंटित जमीन निरस्त किया गया है। 06 उद्योग को 60 दिवसीय नोटिस जारी किया गया है।
-केएल उईके, मुख्य महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यपार