अचानक बारिश होना तो कभी ठंड लगना तो कभी गर्मी होने से मौसम में इंफेक्सन फैल रहा है, जिससे लोगों को छींक आना सहित सर्दी-बुखार जैसी समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं मेडिकल कालेज के एमडी मेडिसीन डॉ. जितेंद्र नायक ने बताया कि सर्दी-बुखार से बचने के लिए सबसे पहले तो बे-मौसम बारिश से बचना चाहिए, क्योंकि अभी-अभी ठंड खत्म हो रहा है, फिर दिन के समय तेज धूप होने से गर्मी होने लग रहा है, इसके साथ ही रात के समय ठंड हो रहा है। इस कारण आदमी का शरीर तत्काल अब्र्जव नहीं कर पा रहा है। जिससे सर्दी-खांसी बुखार जैसी समस्या आ रही है।