
विधानसभा चुनाव के लिए 15 अगस्त तक होगी सभी प्रत्याशियों की घोषणा
रायगढ़. विधान सभा चुनाव के लिए १५ अगस्त तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस करेगी। वहीं विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन से भी परहेज नहीं कर रही है। कांग्रेस जोगी के अलावा सभी विपक्षी दलों से गठबंधन के लिए तैयार है। यह कहना है प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का। वे जन घोषणा पत्र तैयार करने के सिलसिले में दो दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे हैं। विभिन्न संगठनों से तैयारी के बाद मीडिया से मुलाकात कर जनघोषणा पत्र तैयारी की जानकारी दी।
जनघोषणा पत्र को लेकर उनका कहना था कि प्रदेश के राजनांदगांव, बस्तर, बेमेतरा सहित पांच अन्य जिलों में जन घोषणा पत्र के लिए वे पहुंचे थे। इस जन घोषणा पत्र में लोगों का सार्थक परिणाम मिलने की बात कही। वहीं जब यह पूछा गया कि अन्य जिले व इस जिले में लोगों के सुझाव में क्या अंतर है तो उनका कहना था कि सरकारी कर्मचारी संघों के साथ कुछ अन्य संगठनों के सुझाव में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन रायगढ़ इस दृष्टि से खास है कि यहां के लोगों ने औद्योगिक के साथ प्रदूषण को लेकर सुझाव दिए हैं।
यह अन्य जिलों से भिन्न सुझाव है। इस जिले में रेल मार्ग के साथ निजी स्कूलों को लेकर भी सुझाव आया है। वहीं जन घोषणा पत्र में आए सुझावों को शामिल करने के संबंध में जब सवाल किया गया था तक उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जन घोषणा पत्र में जो लोगों की राय ली जा रही है। वह कागज का टुकड़ा नहीं है। इस सुझावों को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। वहीं उन्हें पूरा भी किया जाएगा। वहीं यह भी कहा गया कि प्रदेश स्तर के घोषणा पत्र के साथ विधानसभा वार घोषणा पत्र भी बनाया जा सकेगा।
विधान सभा में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर उनका कहना था कि विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा १५ अगस्त तक करेगी। टीएस सिंहदेव का कहना था कि उनका यह मानना है कि प्रत्याशी की तैयारी दो माह में यदि होती है तो यह जननेता नहीं है। उसकी तैयारी तो पांच साल पहले से होनी चाहिए। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव से जब गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि प्रदेश में जनता कांग्रेस जोगी को छोड़ कर सभी विपक्षी दलों से गठबंधन कर सकती है।
जीतने वाले प्रत्याशी को मिलेगी टिकट
प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष से जब यह सवाल किया गया कि कांग्रेस किसी मापदंड के तहत विधानसभा में प्रत्याशी को टिकट देगी तो उनका कहना था कि जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट की जाएगी। वहीं यह भी कहा कि कांग्रेस के सिटिंग विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है उसी तरह जिस विधानसभा में विधायक नहीं है वहां भी प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है।
पुलिस परिवार की बातों को सुनना चाहिए
मौजूदा समय में पुलिस परिवार के लोग विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर है। इस बात को लेकर जब टीएस सिंहदेव से बात की गई तो उनका कहना था कि पुलिस वाले यूनियन नहीं बना सकते। ऐसे में उनके परिजनों ने उनकी बातों को रखने के लिए अच्छा तरीका निकाला है। सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए।
समन्वय बनाने की आवश्यकता
विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधान सभा में टिकट के उम्मीदवारों की संख्या काफी लंबी है। ऐसे में जब किसी एक को टिकट मिलेगी तब गुटबाजी से कांग्रेस को नुकसान भी झेलना होगा। इस सवाल पर उनका कहना था कि यह सभी दलों की समस्या है। टिकट तय होने के बाद समन्वय बनाने की आवश्यकता है। भविष्य में विधायक के अलावा अन्य जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
Published on:
19 Jun 2018, 7:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.