20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर ऐसी क्या थी मजबूरी कि अपनों ने ही इस नाबालिग को उतार दिया इस घिनौने धंधे में …

- पुलिस ने 7 महिलाएं सहित 4 पुरुष को इस धंधे में संंलिप्ता के साथ रंगे हाथ पकड़ा है, जिसमें एक जिंदल कंपनी का सुपरवाईजर भी

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर ऐसी क्या थी मजबूरी कि अपनों ने ही इस नाबालिग को उतार दिया इस घिनौने धंधे में ...

रायगढ़. शहरी क्षेत्र में देह व्यापार के बढ़ते नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। एक के बाद एक कर तीन जगहों पर दबिश दी गई। एक प्रकरण ऐसा भी है। जिसमें अपनों ने ही एक नाबालिग को इस गलत धंधे में उतारने की पहल की है। पुलिस ने 7 महिलाएं सहित 4 पुरुष को इस धंधे में संंलिप्ता के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। जिसमें एक जिंदल कंपनी का सुपरवाईजर भी है। जो इसी अनैतिक कार्य के लिए विशेषकर रायगढ़ आया था।

पुलिस को घटना स्थल से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। खास बात तो यह है कि पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शहर में देह व्यापार के धंधे को महिलाएं ही घूम-घूम कर ऑपरेट कर रही है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रायगढ़ पुलिस ने शुक्रवार की रात देह व्यापार से जुड़े शहर के आसपास के 3 ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें दानीपारा लाल टंकी रोड व कोसमनारा शामिल है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर इस धंधे में संलिप्त 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 7 महिलाएं शामिल है। जो शहर के विभिन्न क्षेत्र में घुम घुम कर देह व्यापार के धंधे को ऑपरेट कर बढ़ाने का काम कर रही थी।

Read More : हवस से हार गई मानवता, गब्बर ने लकवापीडि़त महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास