
झरना में नहाने गए थे युवक, अचानक आ गया भालू, घबराए युवक गिरते-हपटते पहुंच गांव
साल्हेओना. गांव के कुछ युवक पहाड़ से निकले झरने में नहाने गए थे, वो मजे लेकर नहा रहे थे इसी बीच एक भालू वहां पर आ धमका। युवकों को तो पहले यह विश्वास नहीं हुआ कि भालू यहां आ सकता है, बाद में वो लोग नजदीक जाकर भालू को देखने की कोशिश करने लगे। इसके बाद भालू ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। किसी प्रकार गिरते-हपटते युवक भागकर अपने गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। बरमकेला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मारोदरहा के मिडिल स्कूल के पास एक भालू को विचरण करते देखा गया। अचानक भालू को गांव बस्ती के बाहर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।
Read More : खुश खबर : 291 परिवारों के आशियाने का रोड़ा समाप्त, अब मिलेगा मकान
शुक्रवार सुबह ग्राम मारोदरहा के दो युवक जंगल तरफ एक झरनानुमा जगह पर नहाने गए थे तभी बैगामुड़ा जलाशय की ओर एक भालू का आते देखा। भालू को देखने के चक्कर में बहुत करीब तक पहुंच गए। ऐसे में युवकों को भालू ने दौड़ाया किसी तरह बच आए लेकिन वहीं भालू मिडिल स्कूल के पास टिकरा खेत तक पहुंच गया था तब तक गांव में भालू आने की खबर फैल चुकी थी। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने के बाद भालू जंगल की तरफ चला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू पिछले दो तीन दिनों से सुबह-शाम को स्कूल के पास देखा जा रहा है। ऐसे में धान रोपाई की सीजन में स्कूल वाले खेतों की ओर जाने से ग्रामीण बच रहे है और भारी दहशत में है।
पेड़ में चढऩे का इंतजार
ग्रामीण रोशन डनसेना, प्रेम मालाकार ने बताया कि गांव के बाहर 200 मीटर पर स्कूल है ऐसे में आसपास में भालू को देखा जाना चिंता का विषय बना है। इसकी खबर वन रक्षक प्रकाश खुटे को दी तो उनका कहना था कि भालू यदि पेड़ पर चढे तो बताया ताकि पकडऩे का इंतजाम किया जाएगा। फिलहाल वन अमला इस क्षेत्र में सही ढंग से ड्यूटी नहीं करने से ग्रामीणो ने नाराजगी जताई है।
Updated on:
27 Jul 2018, 8:42 PM IST
Published on:
27 Jul 2018, 8:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.