इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीय पार्क स्थित मां मनि स्टील प्लांट में बुधवार-गुरुवार की दरयानी रात करीब दो बजे अचानक फर्नेस ब्लास हो गया था, इससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिससे चारों श्रमिकों को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इस हादसे में दो श्रमिक रामानंद साहनी (40 वर्ष) और अनुज कुमार (35 वर्ष) 70 प्रतिशत तक झुलसे थे, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित कालड़ा अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा था।