25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident News: पैदल चल रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, PM आवास का पैसा लेने गया था गांव, मौत

CG Accident News: रायगढ़ जिले में शनिवार को सुबह पैदल ही रायगढ़ की ओर आ रहे एक युवक को तेज रफ़्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 27 Oct 2024, 4:25 PM IST

Betul Accident

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को सुबह पैदल ही रायगढ़ की ओर आ रहे एक युवक को तेज रफ़्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

CG Accident News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ति जिला के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुंड्री निवासी नोवेंद्र यादव पिता रत्थुराम यादव (30वर्ष) विगत कुछ दिनों से अपनी मां के साथ रायगढ़ के पहाड़ मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर रोजी-मजदूरी का काम करता था। तीन-चार दिन पहले अपने गांव टूंड्री गया था।

यह भी पढ़ें: CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री निवास में रोपा बेल का पौधा, देखें तस्वीरें…

CG Accident News: पीएम आवास का पैसा लेने गया था गांव

शनिवार को वह अपनी मां को बस से भेज दिया और स्वयं लिट लेकर रायगढ़ आ रहा था। वह एनएच-49 में उसे लिट नहीं मिलने से पैदल ही रायगढ़ आ रहा था। इस दौरान जोरापाली चौक के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज रतार में आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी-13 एए5819 के चालक ने गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद चालक वाहन को लेकर भागने लगा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतरारोड पुलिस को दिया, जिससे पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर शव को जिला अस्पताल भेजा। जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

एनएच 49 पर जोरापाली के पास हुआ हादसा

नोवेंद्र यादव की मां रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर होटल में काम करती है। ऐसे में उसने पीएम अवास के लिए फार्म डाली थी, जिससे उसका किश्त आने की सूचना पर मां-बेटा दोनों अपने गांव टूंड्री गए थे। जहां पैसा निकलवाने के बाद शनिवार को रायगढ़ आ रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि नोवेंद्र का परिवार टूंड्री में ही रहता है, जिससे उसने हमेशा आना-जाना करते रहता था।