
CG job Photo - Patrika
CG Job: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)अंतर्गत रिक्त विभिन्न संविदा पदों पर गत दिवस आवेदन मंगाया गया था। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर स्क्रूटनी के बाद पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो तो वे 10 जून 2025 तक अपना दावा-आपत्ति आवेदन कार्यालयीन समय तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के नाम से बंद लिफाफे में आवेदित पद का नाम उल्लेख करते हुए रजिस्डर्ट डाक/, स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा। पूर्व में उक्त पदों के लिए दावा-आपत्ति आवेदन 6 जून तक मंगाया गया था, जिसमें अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त तिथि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब 10 जून निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्ति आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट में एवं कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत जिले में प्रशिक्षण समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। निर्धारित तक प्रशिक्षण समन्वयक के कुल 328 आवेदन, विकासखण्ड समन्वयक के कुल 176 आवेदन, तकनीकी सहायक के कुल 424 आवेदन एवं डाटा एंट्री आपरेटर के कुल 189 आवेदन प्राप्त हुए।
इसके अतिरिक्त 11 आवेदक के आवेदन एवं लिफाफा में आवेदित विज्ञापित पद का विवरण नहीं है, जिसका विज्ञापन के भर्ती के लिए नियम एवं शर्ते अनुसार निरस्त किया गया है, चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर स्क्रुटनी पश्चात् पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। दावा-आपत्ति निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र-अपात्र के संबंध में दावा-आपत्ति नियत अवधि में लिए जाएंगे।
Updated on:
8 Jun 2025, 6:37 PM IST
Published on:
8 Jun 2025, 6:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.