28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दोस्तों के साथ नहाने बांध गया नाबालिग डूबा, दो दिनों से खोजबीन में जुटी रेस्क्यु टीम

CG News: रायगढ़ जिले में जन्माष्टमी के दिन अपने तीन चार दोस्तों के केलो नदी के पंचधारी डैम गए युवक की पानी में दुब कर मौत हो गई है। जब मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो वे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Aug 2024, 2:33 PM IST

raigarh

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जन्माष्टमी के दिन सोमवार को अपने तीन चार दोस्तों के केलो नदी के पंचधारी डैम गए युवक की पानी में दुब कर मौत हो गयी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के दरोगा पाररा निवासी पप्पू चौहान पिता प्रकाश चौहान 17 साल जन्माष्टमी के दिन सोमवार को अपने तीन चार दोस्तों के केलो नदी के पंचधारी डैम गया था।

CG News: बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे उने दोस्तों को नहाने का मन हुआ। इस समय पप्पू चौहान डैम में छलांग लगा दिया। छलांग लगाने के बाद वह गहरे पानी में जाते हुए डूबने लगा। बताया जा रहा है कि इस बीच उसके दोस्तो ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा पाते इससे पहले ही वह उनकी आंखों से ओझल हो गया। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई थी, लेकिन उसके दोस्तो ने पप्पू चौहान के परिजनों को इसकी सूचना रात करीब 10 बजे दी। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि वह इस घटना को लेकर भयभीत थे। इधर जब मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो वे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: CG Accident: स्कूल की छत और दीवार आंगनबाड़ी की ओर गिरी, बाल-बाल बचे बच्चे

CG News: किशोर का कुछ पता नहीं चला

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम केलो नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करते हुए पतासाजी की, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला। वहीं मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस व होमगार्ड के गोताखोरों की टीम पंचधारी डैम पहुंची और रेस्क्यु शुरू की। शाम करीब पांच बजे तक नदी में खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला। इस मामले की सूचना रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिलने पर वे भी केलो नदी के तटवर्ती क्षेत्र पहुंचे थे। पीड़ित परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वार्ड के पूर्व पार्षद दीबेश सोलंकी सहित अन्य भाजपा नेता थे।

रात को बढ़ गया था जल स्तर

पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। इससे नदी नाले उफान पर है। ऐसे में केलो डैम का गेट भी रात को खोल दिया गया था। इससे पंचधारी डैम के आसपास पानी का जल स्तर भी बढ़ गया था। ऐसे में रेस्क्यु की टीम जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गेट को बंद करवाया, ताकि नदी का जल स्तर कम हो आई किशोर की पतासाजी में आसानी हो। केलो डैम का गेट बंद होने के बाद कम हुए नदी के जल स्तर पर खोजबीन की गई। इसके बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं चला।

बिजली मिस्त्री हैं पिता

पंचधारी डैम में डूबे किशोर पप्पू चौहान दो भाइयों में छोटा है। पिछले साल वह 10चीं की परीक्षा दिया था। उसके पिता बिजली मिस्त्री हैं। किशोर पप्पू चौहान का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों की हालत खराब है। हालांकि पुलिस व रेस्क्यु टीम खोजबीन में जुटी हुई है।

सोमवार की शाम 5 बजे पप्पू चौहान अपने दोस्तों के साथ पंचधारी डैम नहाने गया था। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी पतासाजी की जा रही है। पुसौर तक नदी किनारे रहने लोग ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।