28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: 2 दिन से लापता महिला… जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, करंट से मौत की आशंका

CG News: ग्रामीणों ने जंगल में उसकी सड़ी-गली लाश पाई, जिससे करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत (Photo source- Patrika)

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत (Photo source- Patrika)

CG News: विगत दो-तीन दिन से लापता एक महिला की जंगल में सड़ी-गली लाश मिली है। आशंका है कि शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम जिवरी निवासी घसनिन मांझी पति सुनऊ राम मांझी (41 वर्ष) विगत तीन-चार दिन पहले किसी काम से गांव से लगे जंगल की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। ऐसे में उसके परिजन लगातार खोजबीन किए।

CG News: परिवार और ग्रामीणों में शोक

कहीं कुछ पता नहीं चला तो दो दिन पहले परिजनों ने पूंजीपथरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार शाम को जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर महिला की लाश पड़ी। ऐसे में इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पहुंचे। जांच में मृतका की शिनाख्ती घसनिन मांझी के रूप में होने पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर मौके पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने पंचनामा दर्ज करते हुए शव को पीएम कराया।

पुलिस ने जब्त किया तार व अन्य सामान

CG News: पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जंगल में अज्ञात शिकारियों ने जंगली सुवर के शिकार के लिए तार के माध्यम से करंट बिछाया था। उसी करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। पुलिस ने घटना स्थल से बिजली तार और अन्य शिकार सामग्री जब्त की है। पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा का कहना है कि मौत के कारणों की विस्तृत जांच जारी है, रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।