इस कमेटी में शहर के बुद्धिजीवी मुकेश जैन, शिक्षक व रचनाकार रमेश शर्मा, इप्टा के रंगकर्मी अजय आठले, सामाजिक कार्यकर्ता सविता रथ सहित शहर के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार प्रभात त्रिपाठी का नाम शामिल है।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रविवार दोपहर बारह बजे आरंभ हुई जो कि लगभग एक घंटे से ज्यादा चली। इस दौरान जितने भी नामांकन आए थे उस पर कमेटी के सदस्यों ने अपनी राय दी और आगे की प्रक्रिया आरंभ की।