
आजमगढ़ में हत्या
CG Crime: दो माह पूर्व आमापाली निवासी एक युवक की लाश डूमरपाली में मिली थी। इस मामले में अब तक न तो जांच पूरी हुई और न ही आरोपी पकड़या। इसको लेकर परिजन लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। बीते बुधवार को फिर से परिजन एसपी आफिस पहुंचे थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली निवासी संतोष प्रजापति (25 वर्ष) की दो माह पहले संदिग्ध हालत डूमरपाली के खेत में लाश मिली थी। वहीं परिजनों का कहना था कि उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, साथ ही अर्धनग्न हालत में भी था, जिससे परिजनों को आशंका है उसकी हत्या कर लाश को फेंका गया था, जिससे परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है, लेकिन दो माह बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
ऐसे में मृतक के बुधवार को फिर से एसपी आफिस पहुंचकर जांच की मांग की है। मृतक के परिजनों का कहना था कि संतोष गांव के ही एक लड़की से कुछ साल से प्रेम संबंध था, जिससे वह लड़की से हमेशा मिलना-जुलना करता था, साथ ही बीच-बीच में उसे पैसे भी देता था, जिसकी जानकारी होने पर उसे काफी समझाईश भी दी थी, लेकिन नहीं मानने पर संतोष का विवाद भी तय कर दिया गया था, ताकि शादी होने के बाद दोनों अलग हो जाएंगे, ऐसे में जब लड़की को इसकी जानकारी हुई तो उसके बेटे पर दबाव बनाने के लिए झुठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हुए मोटी रकम तीन लाख रुपए की मांग करने लगी, साथ ही लड़की पक्ष द्वारा बार-बार रुपए की मांग और मारपीट की धमकी से परेशान होकर संतोष ने जुटमिल थाना की भी शरण लेते हुए इसकी जानकारी दी गई थी, ऐसे में अंदेशा है कि उसके बेटे की हत्या किया गया है।
जिससे लगातार जुटमिल थाना के चक्कर लगा रहे हैं, इसके बाद भी किसी प्रकार से मामला आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे तंग होकर अब एसपी को ज्ञापन सौंपे हैं। ऐसे में अब कब तक इस मामले में कारवाई होगी कोई नहीं बता पा रहा है।
बिसरा जांच रिपोर्ट नहीं आने का दे रहे हवाला
इस संबंध में जुटमिल पुलिस का कहना है कि उक्त मामले में पीएम रिपोर्ट में कुछ खुलासा नहीं हो पाया था, जिससे बिसरा जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आ पाया है। ऐसे में जब बिसरा रिपोर्ट आएगा, उसके बाद ही खुलासा होगा कि उक्त युवक की हत्या हुई या कुछ और, इसके बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
08 Dec 2023 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
