इसके अलावा उनका कहना था कि इससे पहले भी इस तरह की समस्या आ चुकी है। ऐसे में निगम के अधिकारियों ने वेतन भुगतान सहित पीएफ नंबर दिलवाए जाने की मांग किया जा चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो सकी। वहीं यह भी कहना है कि सफाई करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जरुरत के सामान भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इसकी भी मांग की जाती है, लेकिन उन्हें प्रदान नहीं किया जाता। वहीं कार्य करने के दौरान स्वास्थ्य बिगडऩे पर भी उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। ऐसे में वे विरोध स्वरूप काम बंद हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि निगम आयुक्त विनोद पाडेंय ने जल्द ही वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए।