रायगढ़. अटल विकास यात्रा के तहत धरमयजयगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुखिया सीएम रमन सिंह ने छाल को अस्थाई रूप से तहसील का दर्जा दिए जाने का आश्वासन दिया है। क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी की व्यवस्था कराने, राठिया समाज के लिए समाजिक भवन और छाल को तहसील का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। धरमजयगढ़ में आयोजित अटल विकास यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे सीएम रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में उक्त मांगों से अवगत कराते हुए आगामी सत्र से धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी चालू कराने का आश्वासन दिया तो वहीं राठिया समाज के समाजिक भवन के लिए २० लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा दाल क्षेत्र की प्रमुख मांग तहसील का दर्जा के लिए सीएम ने छाल को अस्थाई रूप से तहसील का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा उक्त कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं को गिनाए। साथ ही आगामी पांच साल में और विकास करने का आश्वासन दिया।