
दो ट्रेलर में भिड़ंत, 30 फिट नीचे नदी में गिरा, चालक की हालत गंभीर, रायगढ़ रिफर
रायगढ़. तमनार-रायगढ़ रोड में गोढ़ी के पास केशला पाठ पुल पर तेज रफ्तार दो ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक ट्रेलर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ 30 फिट नीचे नदी में गिर गया। इस घटना में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए हैं वहीं ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है।
इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। मामले की सूचना तत्काल तमनार थाने को दी गई इसके कुछ देर बाद ही तमनार थाना प्रभारी एसएन सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का कार्य आरंभ किया। काफी मशक्कत के बाद पुल से नीचे गिर गई ट्रेलर में फंसे ड्रायवर को निकालकर 108 की सहायता से तमनार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखने के बाद उसे रायगढ़ रिफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि ट्रेलर सीजी13 एलए 4263 का ड्रायवर कृष्णा कुम्हार पिता सरजू झारखंड का निवासी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मालिक रविकांत लडुना वृंदावन कालोनी रायगढ़ बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर गारेपेलमा एसईसीएल की खदान से कोयला लोड लेकर आ रही थी। जैसे ही ट्रेलर केलो पुल पर पहुंची थी कि उसी वक्त विपरीत दिशा से एक और ट्रेलर आ गई, ट्रेलर की रफ्तार काफी अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एलए 6255 की टक्कर से पहले वाला ट्रेलर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ 30 फिट नीचे केलो नदी में जा गिरा। इस घटना में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं ड्रायवर अचानक हुई इस टक्कर के कारण संभल नहीं सका और ट्रेलर सहित वो भी नदी में जा गिरा। लोगों ने बताया कि ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था, बड़ी मशक्कत से उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ड्राइवर के पैर हाथ व शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद दूसरे ट्रेलर का ड्रायवर फरार
लोगों ने बताया कि इस घटना के बाद जब पहली ट्रेलर नदी में जा गिरी तो दूसरे ट्रेलर का ड्रायवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि नदी में पानी नहीं है और वो लगभग सूखी हुई है वरना कुछ भी हो सकता था। फिलहाल तमनार पुलिस द्वारा ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एलए 6255 के फरार ड्राइवर पर अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
31 May 2018 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
