रायगढ़. जिस खाकी पर विश्वास करके लोग चैन की नींद सोते हैं उसी खाकीधारी ने अपनी ही 6 साल की बेटी से दुष्कर्म करके न सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि पिता पुत्री जैसे पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। बेटी के साथ हुए अनाचार की जैसे ही मां को जानकारी हुई उसने सीधे अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (च), (झ), 506 भादवि 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।