
Breaking : मांड नदी के किनारे इस हालत में मिली युवती की लाश, ग्रामीणों ने देखा तो उड़ गए होश
रायगढ़. एक अज्ञात युवती की लाश मांड नदी के किनारे मिली है। शव के ऊपर कोई कपड़ा नहीं है साथ ही शरीर पर कई जगह जले के निशान हैं। युवती की उम्र लगभग 25 से 30 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।
पत्रिका को मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के रक्शापाली गांव में मांड नदी के किनारे बुधवार की दोपहर के समय एक शव को देखा गया। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो वो हैरान हो गए इसके बाद ये बात आग की तरह फैल गई थी। शव महिला या युवती की थी, जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, शरीर पर कई जगह जले के निशान थे इसके अलावा गले में एक माला और हाथ के अंगुलियों में एक अंगूठी है। वहीं बांये हाथ पर एक धागा बंधा हुआ है। शव नदी के किनारे पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि या तो हत्या कर जलाने का प्रयास किया गया होगा या फिर जला कर नदी में बहाने का प्रयास किया गया होगा। फिलहाल ये जांच का विषय है।
हैरानी की बात यह है कि शव देखे जाने की सूचना भूपदेवपुर थाने को भी दी गई पर वहां भी एक प्रकार की उदासीनता ही हावी रही। पहले तो जब शासकीय मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो वो नंबर ही बंद था। बाद में सूचनाकर्ता ने थाना प्रभारी को कॉल किया तो वहां से जवाब आया कि वो राष्ट्रपति की ड्यूटी के लिए गए हुए हैं, उन्होंने एक मुंशी का नंबर दिया मौके पर जैसे-तैसे पुलिस की टीम पहुंची पर उनके साथ कोई महिला कर्मचारी नहीं थी, क्योंकि शव महिला या युवती की है ऐसे में बिना महिला कर्मचारी के शिनाख्त या फिर अन्य कार्रवाई संभव नहीं था। बाद में एक महिला कर्मचारी को बुलाया गया।
शव की नहीं हो सकी है पहचान
इस मामले में अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से इसके शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई होगी शव को यहां फेंका गया है।
Updated on:
26 Jul 2018 01:02 pm
Published on:
26 Jul 2018 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
