
Breaking : रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में रेलवे गार्ड की लाश मिलने से फैली सनसनी
रायगढ़. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर ८ में रेलवे का एक गार्ड, संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी से कट गया। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े होने के साथ ही उसकी मौत हो गई। रायगढ़ में पदस्थ गार्ड ने खुदकुशी की है या फिर यह कोई हादसा है। अभी इस बात पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। हलांकि उनके सहयोगियों की मानें तो पिछले कुछ माह से वो तनाव में चल रहे थे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।
रायगढ़ रेलवे से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों में उस समय सनसनी फैल गई। जब हंसमुख स्वभाव वाले रेलवे के गार्ड की मालगाड़ी से कट कर मौत की खबर उनके कानों तक पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार की सुबह करीब १० बजे की है। जब लाइन नंबर ८ में गार्ड एसके बनर्जी का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।
Read More : बाल सदन में निवासरत किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई मौत
मालगाड़ी के पहियों बीच आए शरीर के दो टुकड़े हो गए हैं। रेलकर्मी की मौत की खबर सुनते ही रेल अधिकारी व कर्मचारी, घटना स्थल पर पहुंचने लगे। भीड़ के बीच जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कवायद में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, रेलवे गार्ड की मौत पर जितनी मुंह उतनी बातों सुनने को मिल रही है। पर अधिकांश लोग, इस घटना को आत्महत्या से जोड़ कर देख रहे हैं। क्योकि पिछले कुछ माह से रेल गार्ड बनर्जी तनाव में भी चल रहे थे।
हादसे के बाद शरीर में कोई संघर्ष भी नहीं दिख रहा है। जबकि अगर हादसा होता तो बचाव को लेकर उक्त व्यक्ति द्वारा झटपटाहट के निशान जरुर मिलते। पर शव को देख यह प्रतीत होता है कि आराम के रेल पांत पर शरीर को रखा गया है। बहरहाल घटना स्थल व शव की स्थिति को देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है। मौत की वजहों पर अधिकारिक रुप से मुहर, शव के पीएम होने के बाद ही होगी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
Published on:
21 Jun 2018 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
