21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

-बताया जाता है कि जिले में करीब डेढ़ से दो हजार कर्मचारियों ने इसमें शामिल होकर सांकेतिक विरोध जताया है।

2 min read
Google source verification
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. बीजेपी ने कर्मचारी व अधिकारियों के लिए किए घोषणा को पूरा नहीं किया इसको लेकर संघ में नाराजगी है। जिसको लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मंगलवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में जहां कलक्टोरेट के बाहर मुख्य गेट में खड़े होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं तहसीलों में भी उक्त प्रदर्शन हुआ। बताया जाता है कि पूरे जिले में करीब डेढ़ से दो हजार कर्मचारियों ने इसमें शामिल होकर सांकेतिक विरोध जताया है। बताया जाता है कि इसके बाद भी मांगों को नजरअंदाज किया जाता है तो आगामी दिनों अनिश्चतकालीन आंदोलन किया जाएगा।

Read More : Photo Gallery : नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बताया रक्तदान का महत्व, किया जागरूक
संघ के पदाधिकारियों ने सांकेतिक विरोध जताने के बाद सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर निशा नेताम को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सीएम को बताया है कि वर्ष २०१३ के चुनाव के समय भाजपा के घोषणा पत्र में कहा गया था कि प्रदेश के कर्मचारियों व अधिकारियों को पूरे सेवा काल में चार पदोन्नति वेतनमान दिए जाने, कर्मचारियों के विभिन्न संवर्ग में वेतन विसंगतियों को दूर करने, सहित कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न समस्याओं , मांगों को पूरा करने का दावा किया गया था।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद फेडरेशन द्वारा कई बार भेंटकर समय-समय पर समस्याओं व मांगों से अवगत कराया गया लेकिन निराकरण नहीं हो पाया। मध्यप्रदेश में पदोन्नति व वेतनमान के जारी आदेश सौंपे जाने के डेढ़ साल बाद भी इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। कुलमिलाकर देखा जाए तो घोषणाओं को पूरा नहीं किया गया। उक्त मांगों को जल्द ही पूरा करने की मांग की गई है मांगे पूरा न होने की स्थिति में चरणगद्व आंदोलन करने का चेतावनी दिया गया है।

लटके रहे ताले
इस प्रदर्शन में कलक्टोरेट और तहसील कार्यालय के अधिकांश कर्मचारी पहुंचे रहे। इसके कारण तहसील कार्यालय के कई कक्ष में ताला जड़ा हुआ मिला। इसीप्रकार विकासखंडों में भी स्थिति देखने को मिली। विकासखंडों में तहसील सहित कई विभागों में सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान ताला लगने की स्थिति निर्मित हो गई थी। हांलाकि विरोध के बाद कर्मचारी वापस कार्य शुरू कर दिए।