11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन कर्मचारियों ने छतरी लगाकर निकाली रैली, जानें क्या है इनकी मांगें

- 19 और 20 जुलाई को संभाग स्तरीय प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन कर्मचारियों ने छतरी लगाकर निकाली रैली, जानें क्या है इनकी मांगें

शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन कर्मचारियों ने छतरी लगाकर निकाली रैली, जानें क्या है इनकी मांगें

रायगढ़. अनियमित कर्मचारियों ने अब अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले रैली निकाली। वहीं चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा। इस प्रदर्शन के दौरान शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें नियमित किए जाने की मांग की। इस रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

ज्ञापन सौंपने कलेक्टोरेट पहुंचे अनियमित कर्मचारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दैनिक वेतनभोगी, केन्द्र या राज्य की योजनाओं में कार्यरत, कलेक्टर दर, संविदा, मानदेय पर कार्यरत, प्लेसमेंट, अंशकालिक, जॉब दर, स्थानीय प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। उनकी प्रमुख मांगों मेंं प्रत्येक उन्हें सेवा से पृथक किए जाने का भय बना रहता है। ऐसे में यह भय समाप्त करते हुए उन्हें 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं पिछले 2-3 वर्षों से जिन कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया हो उन्हें सेवा में बहाल किया जाए।

Read More : Video- शादी समारोह में आए और खाली घर देख तीन दोस्तों की नीयत हुई खराब, फिर किया ये घिनौना काम, पढि़ए खबर...

इसके अलावा समस्त अनियमित दैनिक वेतनभोगी, केन्द्र या राज्य की योजनाओं में कार्यरत, कलेक्टर दर, संविदा, मानदेय पर कार्यरत, प्लेसमेंट, अंशकालिक, स्थानीय प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों व अन्य किसी भी विधि से नियुक्त कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

साथ ही चौथी मांग के रूप में शासकीय सेवाओं में आउट सोर्सिंग प्रथा को पूर्णत: समाप्त किए जाने और वर्तमान में जो कर्मचारी कार्यरत हैं उन्हें शासकीय सेवक का दर्जा प्रदान करते हुए समान कार्य समान वेतन लागू किए जाने की मांग शामिल है। वहीं यह बताया गया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 16,17 और 18 जुलाई को जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं 19 और 20 जुलाई को संभाग स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

बारिश में भीगते हुए किया प्रदर्शन
अनियमित कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। अनियमित कर्मचारियों के कलेक्टोरेट पहुंचने के दौरान बारिश भी शुरू हो गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने प्रदर्शन करना नहीं छोड़ा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी छाता व रेन कोट भी अपने साथ लाए थे। ऐसे में इसे लगा कर शासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को पूरा किए जाने का भी नारा लगा रहे थे।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अनियमित कर्मचारियों के इस प्रदर्शन का कांग्रेस ने समर्थन किया। वहीं अनियमित कर्मचारियों को समर्थन करने भी वे कलेक्टोरेट पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने अनियमित कर्मचारियों की मांग को वाजिब बताया। वहीं उनका कहना था कि अनियमित कर्मचारियों को शासन द्वारा नियमित करते हुए उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। समर्थन देने के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व महापौर जेठूराम मनहर, पार्षद कमल पटेल व अन्य शामिल थे।