26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा बेटा मांग रहा था जमीन का हिस्सा, गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें रिमांड में भेजने की तैयारी चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Jul 2018, 7:28 PM IST

बड़ा बेटा मांग रहा था जमीन का हिस्सा, गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

बड़ा बेटा मांग रहा था जमीन का हिस्सा, गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

रायगढ़. जमीन विवाद पर एक बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। पहले बड़े बेटे की डंडे से पिटाई की गई। इसके बाद आटा पीसने वाली चक्की का भारी-भरकम पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया गया, इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें रिमांड में भेजने की तैयारी चल रही है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।

Read More : आखिर ऐसी क्या है वजह कि जिले में अब तक गठित नहीं हो सकी बेटियों की फुटबॉल टीम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बासांझार निवासी धनसिंह राठिया 65 वर्ष के दो बेटे फूलसिंह राठिया 45 वर्ष व सोहनलाल राठिया 35 वर्ष थे। फूलसिंह और सोहनलाल दोनों की शादी हो चुकी है। शादी के बाद सभी एक आंगन में अलग-अलग कमरा बनाकर रहते थे।
पुलिस ने बताया कि फूलसिंह शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और अपने पिता से अपने घर का बंटवारा मांगता था। इसके बाद हमेशा विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। 11 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे भी फूलसिंह शराब पीकर घर आया और जमीन संबंधी विवाद को लेकर अपने पिता व छोटे भाई से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धनसिंह राठिया तथा सोहनलाल दोनों मिलकर फूलसिंह की डंडे से पिटाई करने लगे।

डंडे से पीटने के बाद भी उनका मन नहीं भरा तो उनके द्वारा आटा पीसने वाली चक्की का पत्थर उठाकर उसके सिर में पटक दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। जिन्हें रिमांड में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

शराबी और लड़ाकू किस्म का था मृतक
पुलिस ने बताया कि मृतक फूलसिंह राठिया शराबी प्रवृत्ति के साथ-साथ लड़ाकू किस्म का भी था। वह अक्सर शराब पीकर किसी न किसी के साथ झगड़ा मारपीट करता रहता था। छाल थाने में उसके मारपीट के कई मामले भी दर्ज हैं। इसी कड़ी में उसने शराब पीकर अपने पिता और भाई से झगड़ा किया, लेकिन उसे महंगा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम भी कर लिया है।

-जमीन विवाद में छोटे पुत्र के साथ मिलकर पिता ने बड़े पुत्र की डंडे से पीट कर व चक्की का पत्थर उसके सिर पर पटक कर हत्या कर दी है। इस मामलेे में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें जल्द ही रिमांड में जेल भेजा जाएगा- अभय सिंह बैस, छाल टीआई