29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोपाष्टमी 2023: पर्व पर सजाई गई गौशाला, गौ माता का तिलक कर हुई पूजा अर्चना

Gopashtami 2023: गोपाष्टमी पर्व पर जगह-जगह गायों की पूजा की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Nov 2023, 3:47 PM IST

गोपाष्टमी 2023: पर्व पर सजाई गई गौशाला, गौ माता का तिलक कर हुई पूजा अर्चना

गोपाष्टमी 2023: पर्व पर सजाई गई गौशाला, गौ माता का तिलक कर हुई पूजा अर्चना

रायगढ़। Festival 2023: गोपाष्टमी पर्व पर जगह-जगह गायों की पूजा की गई। गाय को तिलक लगा कर फूल माला पहनाई गई और गौमाता की पूजा-अर्चना की गई। गोपाष्टमी पर्व को लेकर चक्रधर गौशाला को भी सजाया गया था।

यह भी पढ़ें: मंगल भवन पर लगा अमंगल का ग्रहण, लोकार्पण होने के बावजूद लोग नहीं कर पा रहे इसका उपयोग

सोमवार को गोपाष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गौशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ था। यहां गायों को सजाया गया था। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा गाय के माथे पर चंदन का तिलक लगा कर उन्हें फूल माला पहनाते हुए पूजा अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद गाय को चारा खिलाया। गाय के लिए चारा बेचने वालों की दुकान भी गौशाला के बाहर लगी हुई थी। जहां चारा खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। गौशाला में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना हुई। गोपाष्टमी पर्व को लेकर कई मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इनकी पूजा करने से देवी देवता ही प्रशन्न नहीं होते, बल्कि पूरे परिवार में समृद्धि आती है। किसी भी कार्य को आरंभ करने के पूर्व गाय को पूजने से सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Janjgir Champa: सास की इस बात से बहू को आया गुस्सा, तड़पा-तड़पाकर ले ली जान...गिरफ्तार

बैसपाली गौशाला में भी हुआ आयोजन

बैसपाली गौशाला में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से गोपाष्टमी पर्व को मनाया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा पूजन यज्ञ आदि किया गया। वही सोमवार से ही सेवा साधना का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, ग्राम नन्देली के राधाचरण पटेल एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।