21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

शादी के जश्न में खलल, देर रात दो पक्ष आपस में भिड़े झड़प के बाद चाकूबाजी तक पहुंच गया मामला

घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Google source verification
घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायगढ़. जूटमिल चौकी क्षेत्र के कयाघाट में शादी समारोह के दौरान देर रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के युवक ने चाबी छल्ले में लगे धारदार चाकू से दूसरे पक्ष के युवक के गर्दन पार वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर अपराध दर्ज करने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के इंदिरा नगर पूछापारा निवासी अमन जागड़े, सूरज सोनी व रवि रात्रे एक शादी समारोह मेंं शामिल होने के लिए कयाघाट पहुंचे हुए थे।

Read more : 250 रुपए में 2 लाख का लोने देने का झांसा, 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज

जहां शादी का घर होने की वजह से नाच गाना का दौर चल रहा था। इस बीच अमन व उसके दोस्तों को स्थानीय मनीष रात्रे व उसके दोस्तों के साथ कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद बात इस कदर बढ़ गई कि वहां मारपीट शुरु हो गई। मारपीट के दौरान मनीष ने अमन बरेठ के उपर अपने चाबी छल्ले में लगे चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। जिससे अमन के गर्दन व अन्य हिस्से से खून बहने लगा। जिसके बाद वहां काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल देखा गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देर रात इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहांं उसका प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है। पीडिंत परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जूटमिल चौकी पुलिस के प्रभारी ने बताया कि पीडि़त व उसके परिजनों के बयन के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया जाएगा।